Story Of Cricket , An Introduction to Golden Sport (Hindi)

क्रिकेट क्या है? (क्रिकेट का परिचय)

क्रिकेट एक लोकप्रिय आउटडोर टीम खेल है , जो बैट और बॉल की मदद से खेला जाता है। ये खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है जिसमें हर टीम अपनी बैटिंग और बॉलिंग का मौका पाती है । इसमें इनिंग्स होते है, इनिंग्स का मतलब होता है एक टीम की बैटिंग और दूसरे की बॉलिंग की पारी फिर ये एक्सचेंज हो जाते हैं।




इस खेल का मुख्य उद्देश्य -

ज्यादा से ज्यादा रन बनाना
और सामने वाली के प्लेयर्स को आउट करके लो स्कोर पर रोक देना होता है।
क्रिकेट आज दुनिया के कई देशों में खेला जाता है , जैसे ऑस्ट्रेलिया , इंग्लैंड , इंडिया, अफ्रीका , न्यूजीलैंड ,श्रीलंका , बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान, पाकिस्तान ।
भारत में तो क्रिकेट एक खेल से ज्यादा एक धर्म की तरह देखा जाता है, चाहे वो डोमेस्टिक मैच हों या इंटरनेशनल क्रिकेट , आईपीएल भी भारत में प्रसिद्ध टूर्नामेंट है।

क्रिकेट का इतिहास (History of Cricket)

क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना और रोचक है । ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में 16वीं शताब्दी के आस-पास हुई थी। शुरू में ये ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सीमित था धीरे धीरे ये शहरों से इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच गया । अगर कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करें तो -
क्रिकेट 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड में इंग्लैंड का राष्ट्रीय खेल बन गया और 1844 में पहला इंटरनेशनल या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया । 1877 में पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया ।

भारत का सफर ( India's Cricket Journey)

ब्रिटिश शासन के दौरान क्रिकेट भारत आया और पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला गया,खासतौर पर 1983 में भारत के विश्व कप जीतने के बाद ये और लोकप्रिय हो गया,आज क्रिकेट में भारत एक मज़बूत टीम मानी जाती है , भारत ने 1983,2007,2011,2024 विश्व टूर्नामेंट पुरुष और 2025 का महिला विश्वकप जीते हैं।2002 , 2013 और 2025 का चैंपियंस ट्रॉफ़ी भी भारत ने जीता है।

क्रिकेट का उद्देश्य (Objective of Cricket) :

क्रिकेट का मुख्य उद्देश्य होता है विपक्षी टीम को रन बनाने से रोकना और उनसे ज्यादा रन बनाकर खेल को जीतना -
• बल्लेबाजी करने वाली टीम का उद्देश्य ज्यादा रन बनाना होता है और विकेट खोने से बचना होता है। {विकेट का सामान्य मतलब आप खिलाड़ियों की संख्या जो पिच पर होते हैं , क्योंकि कुल 11 खिलाड़ी होते हैं इसीलिए 1 खिलाड़ी जो नॉनस्ट्राइक पर रहता है मतलब बॉलर साइड वो बच जाता है बाकी 10 आउट हो जाते हैं (मैदान से बाहर जाते हैं) इसलिए कुल 10 विकेट होते हैं।}
• गेंदबाजी करने वाली टीम का उद्देश्य होता है कि जल्दी से सामने वाली टीम के सभी खिलाड़ी को आउट कर दें और ज्यादा रन भी बनने न दें।
•एक पारी या इनिंग्स के बाद दोनों टीम काम बदल लेती हैं मतलब बल्लेबाज़ी करने वाली टीम गेंदबाज़ी करती है और गेंदबाजी करने वाली टीम बल्लेबाज़ी करती है। ये सीमित ओवरों के खेल ( T20 और ODI ) में होता है जबकि टेस्ट मैच में दो बार एक ही टीम को आउट करना होता है वहां दो-दो इनिंग्स मतलब कुल 4 इनिंग्स होता है।

इस पोस्ट में इतना ही जानते हैं बाकी अगले पोस्ट में हम खिलाड़ियों की संख्या, उनके रोल या भूमिका और क्रिकेट के सामान या उपकरण के बारे में जानेंगे इसीलिए अगला पोस्ट अवश्य पढ़ें। धन्यवाद🙏


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ